सड़क दुर्घटना में चिकित्सक और सहकर्मी घायल, बाल-बाल बची जान

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

दुर्गापुर :  शहर के गांधी मोड़ के समीप गुरुवार मध्यरात्रि एक सड़क दुर्घटना में निजी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. ऋत्विक चक्रवर्ती और उनकी सहकर्मी कावेरी बंदोपाध्याय घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब दोनों अस्पताल से घर लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, सिटी सेंटर के अदालत चौक पर उनकी कार अचानक सीमेंट की बेदी से टकरा गई। इस टक्कर के कारण डॉ. चक्रवर्ती ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कार कई बार पलट गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

IMG 20240910 WA0035 4

हालांकि, सौभाग्यवश इस दुर्घटना में डॉ. ऋत्विक और कावेरी बंदोपाध्याय को गंभीर चोटें नहीं आईं। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

सूचना मिलते ही दुर्गापुर ट्रैफिक गार्ड और सिटी सेंटर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को पुलिस ने जब्त कर थाने ले जाया। इस घटना से इलाके में कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया।

IMG 20240918 WA0025

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह दुर्घटना वाहन की तेज रफ्तार और सड़क पर सीमेंट की बेदी को नहीं देख पाने के कारण हुई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने इस स्थान पर सुरक्षा संकेतकों की अनुपस्थिति को लेकर प्रशासन से नाराजगी व्यक्त की।

दुर्घटना में बाल-बाल बचने पर चिकित्सक और उनकी सहकर्मी ने राहत की सांस ली। इस घटना ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता की आवश्यकता पर एक बार फिर जोर दिया है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 6 5
Users Today : 0
Users Yesterday : 14