संकल्प रामराज’ अनुष्ठान में शुभेंदु अधिकारी का तुष्टिकरण नीति पर प्रहार

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

रानीगंज :  रानीगंज ब्लॉक के नतून एगरा ग्राम में ‘संकल्प रामराज’ अनुष्ठान के अंतर्गत श्रीराम पूजा का आयोजन किया गया। इसके उपलक्ष्य में आयोजित सभा में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने सनातन धर्मावलंबियों से एकजुट होने का आह्वान किया और तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तुष्टिकरण की नीति अपनाने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने अपने संबोधन में रानीगंज कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान, अवैध बालू एवं कोयला खनन जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार की नीतियों को आड़े हाथों लिया।

सनातन धर्म और हिंदू एकजुटता का आह्वान
शुभेंदु अधिकारी ने बांग्लादेश के मौजूदा हालात का उदाहरण देते हुए वहां हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में सनातन धर्म के अनुयायियों का उत्पीड़न हो रहा है, संत चिन्मय प्रभु को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया है। ऐसी स्थिति को देखते हुए हिंदुओं को अपनी सनातन परंपराओं पर गर्व करना चाहिए और एकजुट होकर धर्म रक्षा हेतु सक्रिय होना चाहिए।

IMG 20240910 WA0035

तृणमूल सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप
नेता प्रतिपक्ष ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की जनसांख्यिकी तेजी से बदल रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजनों में बाधाएं डाली जा रही हैं, जबकि एक विशेष समुदाय को बढ़ावा दिया जा रहा है। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि अब हिंदू समाज को जागरूक होकर अपने अधिकारों और धर्म की रक्षा के लिए संगठित होना होगा।

IMG 20240918 WA0025

आतंकवाद और प्रशासन की विफलता
उन्होंने पश्चिम बंगाल को आतंकवादियों के लिए ‘सुरक्षित आश्रय’ बताते हुए कहा कि असम एसटीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा राज्य में आतंकवादियों की गिरफ्तारी इसके प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में फर्जी दस्तावेज और पहचान पत्र बनाने का काम तेजी से हो रहा है और पुलिस एवं खुफिया एजेंसियां पूरी तरह असफल हो चुकी हैं।

रामराज और गीता पाठ की आवश्यकता पर जोर
सभा में उपस्थित भाजपा प्रदेश महासचिव व आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामराज और सुशासन की स्थापना के लिए कार्यरत हैं। उन्होंने हिंदुओं से जागरूक होने का आग्रह करते हुए कहा कि प्रत्येक मंदिर में भजन-कीर्तन और हनुमान चालीसा का नियमित पाठ हो। उन्होंने वादा किया कि वर्ष 2026 में भाजपा सरकार बनने पर गीता पाठ को राज्य के प्रत्येक विद्यालय में अनिवार्य किया जाएगा।

इस सभा में विधायक चंदना बाउरी, भाजपा जिलाध्यक्ष बप्पा चटर्जी, कृष्णेन्दु मुखर्जी, सभापति सिंह व अन्य भाजपा नेता भी उपस्थित थे। शुभेंदु अधिकारी और अन्य नेताओं के इस आह्वान ने राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर नई चर्चा को जन्म दिया है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 6 8
Users Today : 3
Users Yesterday : 14