सर्राफा व्यापारी से 20 लाख के आभूषणों की चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

बराकर :  बैगुनिया मोड़ स्थित महा माया ज्वेलर्स के मालिक मलय कर्मकार की स्कूटी से लगभग 200 ग्राम सोने के आभूषणों की चोरी हो गई, जिससे स्थानीय स्वर्ण व्यवसायियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मलय कर्मकार रोज की तरह दुकान बंद कर अपनी स्कूटी की डिक्की में बैग रखकर गुरुनानक स्टोर पर ब्रेड खरीदने गए थे। इसी दौरान चोर ने स्कूटी की अनलॉक डिक्की से बैग निकाल लिया और मौके से फरार हो गया। चोरी गए आभूषणों की अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

IMG 20240910 WA0035

घटना की सूचना मिलते ही बराकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने रात में ही दुकान पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति स्कूटी की डिक्की खोलते हुए नजर आया, लेकिन कैमरे में केवल उसका शरीर दिखा, चेहरा स्पष्ट नहीं होने के कारण पहचान मुश्किल हो रही है।

IMG 20240918 WA0025

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बराकर क्षेत्र में लगे 32 सीसीटीवी कैमरों में से 16 के डीवीआर खराब हैं। ये सभी कैमरे बराकर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अधीन आते हैं और इनकी मॉनिटरिंग बराकर पुलिस चौकी द्वारा की जाती है। फाड़ी रोड, बैगुनिया मोड़, बस स्टैंड और चेकपोस्ट तक आधा दर्जन से अधिक कैमरे काम नहीं कर रहे, जिससे अपराधियों को पकड़ना और भी कठिन हो गया है।

इस घटना के बाद व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है। चेंबर ऑफ कॉमर्स और पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, गश्त बढ़ाने और सभी सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त करने की मांग उठाई जा रही है। पुलिस अन्य स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही चोर की पहचान कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 5 9 1
Users Today : 20
Users Yesterday : 23