Breaking News
दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव

स्वनिर्भर महिलाओं का मंच, सबला मेले में दिखी कला और हुनर

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  पश्चिम बर्दवान जिले में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने हेतु स्वनिर्भर गोष्ठी विभाग द्वारा आयोजित सबला मेला का भव्य शुभारंभ मंगलवार को पोलो मैदान में किया गया। यह मेला आगामी 6 फरवरी तक चलेगा, जिसमें स्वनिर्भर महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों का प्रदर्शनी एवं विक्रय किया जाएगा।

उद्घाटन समारोह में पश्चिम बंगाल सरकार के श्रम एवं कानून मंत्री मलय घटक, जिला शासक एस. पोन्नंबलम, आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक, जिला परिषद सभाधिपति विश्वनाथ बाउरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अतिथियों ने पारंपरिक दीप प्रज्वलन कर मेले का शुभारंभ किया।

IMG 20240910 WA0035

इस अवसर पर मंत्री मलय घटक ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सदैव महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देती रही हैं। उनके प्रयासों से ही स्वनिर्भर गोष्ठी को प्रोत्साहन मिला है, जिसके अंतर्गत महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने कहा कि यह मेला उन महिलाओं के परिश्रम और हुनर का सजीव प्रमाण है, जो स्वयंनिर्मित उत्पादों के माध्यम से अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं।

IMG 20240918 WA0025

मंत्री ने बताया कि मेले में स्वनिर्भर गोष्ठी की सैकड़ों महिलाओं द्वारा विभिन्न स्टॉल लगाए गए हैं, जहां हस्तशिल्प, परिधान, घरेलू सजावटी वस्तुएं, हर्बल उत्पाद एवं स्थानीय कला से जुड़े सामान प्रदर्शित किए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन से इस मेले में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर महिला कारीगरों को प्रोत्साहित करने की अपील की।

यह मेला केवल व्यापारिक गतिविधियों का केंद्र नहीं है, बल्कि यह नारी सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का प्रतीक भी है। इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे और समाज में उनकी आर्थिक भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 9 9
Users Today : 20
Users Yesterday : 14