Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

तृणमूल की गुटबाजी से इलाके में तनाव, पूर्व पार्षद पर वार्ड अध्यक्ष की पिटाई का आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

कुल्टी :  तृणमूल कांग्रेस की आंतरिक गुटबाजी एक बार फिर उजागर हो गई है। आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 65 के पूर्व तृणमूल पार्षद अख्तर हुसैन पर वर्तमान वार्ड अध्यक्ष मोहम्मद जमीर कुरैशी की पिटाई का गंभीर आरोप लगा है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, रविवार को वार्ड अध्यक्ष मोहम्मद जमीर कुरैशी के घर के सामने कुछ बर्तन रखे गए थे। बताया जा रहा है कि ये बर्तन पूर्व पार्षद अख्तर हुसैन के निर्देश पर रखे गए थे। जब वार्ड अध्यक्ष ने इसका विरोध किया, तो स्थिति बिगड़ गई। आरोप है कि इसी दौरान अख्तर हुसैन ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर वार्ड अध्यक्ष मोहम्मद जमीर कुरैशी की पिटाई कर दी।

IMG 20240910 WA0035

इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही कुल्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूर्व तृणमूल पार्षद अख्तर हुसैन को हिरासत में लिया।

IMG 20240918 WA0025

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह घटना तृणमूल कांग्रेस के आंतरिक विवाद और शक्ति प्रदर्शन का नतीजा है। इस घटना से न केवल पार्टी की छवि प्रभावित हुई है, बल्कि स्थानीय निवासियों में भी नाराजगी और भय का माहौल व्याप्त है।

पुलिस घटना की गहन जांच कर रही है। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा बल तैनात किया गया है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है ताकि दोषियों को उचित कानूनी दंड दिया जा सके। इस बीच, तृणमूल कांग्रेस की गुटबाजी पर पार्टी नेतृत्व की चुप्पी ने सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 9 0
Users Today : 11
Users Yesterday : 14