Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

रानीगंज में बंद के दौरान झड़प, खनन क्षेत्रों में दिखा असर

रानीगंज :  बुधवार को वामपंथी ट्रेड यूनियनों द्वारा आहूत भारत बंद का असर रानीगंज के खनन क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया, जबकि औद्योगिक इलाकों में तृणमूल कांग्रेस और पुलिस की सक्रियता के कारण बंद आंशिक रूप से विफल रहा। सुबह से ही बारिश के बीच सीटू और वामपंथी संगठनों के कार्यकर्ता सड़कों पर … Read more

ट्रेलर की चपेट में आए बाइक सवार की दर्दनाक मौत

अंडाल :  राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 46 वर्षीय सौरव घोष के रूप में हुई है, जो कांकसा थाना क्षेत्र के शीश घाटी, आरा मोड़ के निवासी थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9:30 बजे सौरव घोष अपनी बाइक … Read more

वाम कार्यकर्ता उतरे सड़कों पर, तृणमूल ने जताया विरोध, पुलिस ने संभाला मोर्चा

  आसनसोल :  बुधवार, 9 जुलाई को देशभर में ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर हुए भारत बंद का असर पश्चिम बंगाल के औद्योगिक शहर आसनसोल में भी ज़बरदस्त देखने को मिला। वामपंथी संगठनों ने श्रमिक अधिकारों, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया, वहीं तृणमूल कांग्रेस ने इस बंद का … Read more

आसनसोल नगर निगम को मिली नई कमिश्नर, अदिति चौधरी पर जिम्मेदारी

आसनसोल :  पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत आसनसोल नगर निगम और आसनसोल-दुर्गापुर विकास प्राधिकरण (ADDA) में नेतृत्व परिवर्तन की अधिसूचना जारी की है। इसके अंतर्गत वर्ष 2014 बैच की आईएएस अधिकारी अदिति चौधरी को आसनसोल नगर निगम (AMC) का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें ADDA के सीईओ का … Read more

बिल्डर की लापरवाही से फ्लैटवासी नारकीय हालात में जीने को मजबूर

अंडाल :  उत्तर बाजार स्थित एक बहुमंजिला आवासीय परिसर के निवासी इन दिनों गंदगी, जलजमाव और बुनियादी सुविधाओं के अभाव के चलते नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। फ्लैट के बेसमेंट में जमा गंदा पानी और फैली गंदगी ने डेंगू और मच्छरों के बढ़ते खतरे को जन्म दे दिया है।निवासियों ने बिल्डर पर गंभीर आरोप … Read more

हड़ताल को लेकर आसनसोल में टकराव के आसार, बस-बैंक बंदी की आशंका

आसनसोल : केंद्र सरकार की श्रम संहिता के विरोध में वामपंथी पार्टियों, कांग्रेस और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा बुधवार, 9 जुलाई को बुलाए गए अखिल भारतीय हड़ताल को लेकर आसनसोल और सालानपुर क्षेत्रों में माहौल गर्माता जा रहा है। एक ओर जहां सीपीएम, सीआईटीयू, डीवाईएफआई, महिला समिति, अखिल भारतीय किसान सभा जैसी वाम समर्थित इकाइयों … Read more

ऑपरेशन नारकोस के तहत मौर्य एक्सप्रेस से 12 किलो गांजा बरामद

आद्रा  : रेल सुरक्षा बल (RPF) की विशेष टीम ने “ऑपरेशन नारकोस” के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए ट्रेन संख्या 15027 मौर्य एक्सप्रेस से लगभग 12.16 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इस अवैध मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 1.20 लाख रुपये आंकी गई है। गांजा दो बैगों में बंद था और ट्रेन के कोच … Read more

डॉक्टर की आड़ में गांजा तस्करी, तीन तस्कर गिरफ्तार

दुर्गापुर : मंगलवार को दुर्गापुर की सड़कों पर एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने समाज के विश्वास और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। बुदबुद थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कार को रोककर उसमें छिपाकर ले जाए जा रहे लगभग 30 किलोग्राम गांजा बरामद किया। खास बात यह रही कि यह कार “डॉक्टर” … Read more

बर्नपुर स्कोप गेट पर ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, कार चालक गंभीर

बर्नपुर :  मंगलवार सुबह बर्नपुर स्थित स्कोप गेट के सामने एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से आ रही मारुति कार को इतनी जोर से टक्कर मार दी कि ट्रैक्टर सीधे कार पर चढ़ गया। इस हादसे में एक मोटरसाइकिल भी चपेट में … Read more

सब्जी बाजारों में प्रशासन का छापा, मुनाफाखोरों को चेतावनी

आसनसोल/बर्नपुर :  लगातार बढ़ती सब्जी कीमतों से त्रस्त आम लोगों को जिला प्रशासन की सख्ती से राहत की उम्मीद नजर आने लगी है। सोमवार को जिला शासक एस. पन्ना बलम के निर्देश पर प्रशासनिक टास्क फोर्स ने आसनसोल और बर्नपुर के प्रमुख सब्जी बाजारों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य था … Read more