Breaking News
रामपुर एमवीआई जांच में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित बिचौलिए के घर से पांच लाख नकद और दस्तावेज जब्त परिवार से टूटी डोर जोड़ने की पहल, आसनसोल सुधारगृह में बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई आसनसोल में काली पूजा की तैयारियां शुरू, खूंटी पूजन के साथ भव्य आयोजन का हुआ शुभारंभ दुर्गापुर में नाबालिगों से रक्तदान कराने का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया l 125 दिन रोजगार गारंटी से गांवों में विकास को गति, पौधारोपण पर प्रशासन ने बनाई कार्ययोजना, ईसीएल से मांगा सहयोग पचास साल पुराने खेल मैदान पर कब्जे की कोशिश से बवाल, रात में जेसीबी चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

उषाग्राम की अंजू देवी लापता, मानसिक स्थिति अस्थिर

आसनसोल :  उषाग्राम भगत पाड़ा निवासी 44 वर्षीय अंजू देवी शुक्रवार सुबह से लापता हैं। परिजनों के अनुसार, अंजू देवी सुबह पूजा के लिए मंदिर जाने के उद्देश्य से घर से निकली थीं। उस समय उन्होंने क्रीम रंग का सूट पहन रखा था। लेकिन इसके बाद वे वापस नहीं लौटीं। बताया गया है कि उनकी … Read more

चित्तरंजन में रेलवे प्रशासन द्वारा क्लबों को हटाने का निर्णय

आसनसोल :  चित्तरंजन रेलवे शहर में रेलवे प्रशासन ने अजीब तर्कों के आधार पर सभी क्लबों को उखाड़ने का निर्णय लिया है। इस संबंध में 15 मई को एक सार्वजनिक सूचना जारी की गई, जिसमें कहा गया है कि शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित अवैध क्लबों की गतिविधियों से आम जनता को परेशानियों का … Read more

मारवाड़ी युवा मंच ने लगाया वाटर कूलर, जनता को राहत

आसनसोल :  भीषण गर्मी में आम जनता को ठंडे जल की सुविधा देने के उद्देश्य से मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा द्वारा “अमृत धारा” परियोजना के तहत आसनसोल के विभिन्न क्षेत्रों में वाटर कूलर मशीनें लगाई जा रही हैं। इसी क्रम में रविवार को आसनसोल के डामरा स्थित शीतला मंदिर परिसर में एक आधुनिक … Read more

तेज़ी से चल रहा है 70 वर्षीय बैराज पुल का मरम्मत कार्य

दुर्गापुर :  पश्चिम बर्धमान ज़िले के अंतर्गत स्थित लगभग 70 वर्ष पुराने दुर्गापुर बैराज के पुल पर प्रतिदिन औसतन 26 हज़ार से अधिक वाहन आवागमन करते हैं। यह पुल दुर्गापुर को नयाग्राम से जोड़ने वाले राज्य राजमार्ग संख्या 9 पर स्थित है। इसके अतिरिक्त बाँकुड़ा ज़िले से भी प्रतिदिन हजारों लोग इस पुल के माध्यम … Read more

प्रधानमंत्री की फर्जी आवाज़ में वीडियो पोस्ट, रेलवे कर्मी गिरफ्तार

पूर्व बर्दवान :  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आवाज़ की नकल करते हुए सोशल मीडिया पर एक फर्जी और भड़काऊ वीडियो पोस्ट करने के आरोप में भारतीय रेलवे के कर्मचारी इमरुल शेख उर्फ स्वप्न शेख (50) को पूर्व बर्धमान जिले के पिचकुड़ी गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। यह वीडियो उस समय वायरल हुआ … Read more

रानीगंज पुलिस ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, बढ़ाया उत्साह

रानीगंज : शनिवार को रानीगंज थाना परिसर में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के निर्देशानुसार किया गया था, जिसका उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और उनके … Read more

ईएसआई अस्पताल में श्रमिकों को मिली नई राहत, मंत्री ने सराहा कार्य

आसनसोल :  पश्चिम बंगाल के श्रम और कानून मंत्री मलय घटक शनिवार को आसनसोल स्थित ईएसआई अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पताल के अधीक्षक, डॉक्टरों और अन्य अधिकारियों से भेंट कर अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं और आगामी विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस मौके पर एक विशेष कार्यक्रम के तहत अस्पताल की ओर से … Read more

आसनसोल में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, शिक्षा को मिली नई उड़ान

आसनसोल :  शनिवार को आसनसोल के राहा लेन स्थित तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यालय में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 97 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन वेस्ट बंगाल तृणमूल सेकेंडरी टीचर्स एसोसिएशन की ओर से किया गया। … Read more

अंडाल में स्नान के दौरान दो युवकों की दर्दनाक मौत

अंडाल :  पश्चिम बर्दवान जिले के अंडाल स्थित श्रीरामपुर पंचायत अंतर्गत कुटीरडांगा घाट पर शनिवार को स्नान के दौरान दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान दुर्गापुर निवासी राजेश प्रसाद (21) और सोमनाथ सिंह (21) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ दुर्गापुर के … Read more

जाली लॉटरी बेचने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

पांडवेश्वर :  पांडवेश्वर थाना पुलिस ने जाली लॉटरी बेचने के गंभीर आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बलराम जायसवाल के रूप में हुई है, जो डीवीसी मोड़ इलाके का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से बड़ी संख्या में जाली लॉटरी के टिकट भी बरामद किए हैं। जानकारी के … Read more