Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

जामुड़िया फैक्ट्री में श्रमिक की मौत, नौकरी-मुआवजे की मांग तेज

White Blue Modern Your University Logo 2

जामुड़िया :  गगन फॉरेटेक कारखाने में कार्यरत श्रमिक मनोज नाथ की 23 मई को ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से हुई मौत के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। मृतक के परिजनों को मुआवजा और नौकरी देने की मांग को लेकर बुधवार को INTTUC (तृणमूल श्रमिक संगठन) ने फैक्ट्री गेट पर जोरदार धरना प्रदर्शन … Read more

कोरोना फिर सक्रिय: 20 राज्यों में नए मामले, 6 की मौत

आसनसोल :  भारत में कोरोना संक्रमण एक बार फिर रफ्तार पकड़ता दिख रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 20 मई 2025 को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल 1,010 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 753 नए मामले पिछले 24 घंटों में सामने आए। सबसे अधिक सक्रिय मामले केरल (430), महाराष्ट्र (210), और दिल्ली … Read more

मदिरापान कर गाली देने पर सिर पर रॉड मारकर हत्या

दुर्गापुर : पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर स्थित भगत पल्ली इलाके में एक नशे में धुत व्यक्ति ने मामूली विवाद के चलते एक युवक की लोहे की रॉड से सिर पर वार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति ने आरोपी को गाली-गलौज करने से रोका था, जिस पर वह बुरी … Read more

एक साल बाद भी दुकानें नहीं मिलीं, चांदमारी में बढ़ा आक्रोश

आसनसोल :  रेलवे लाइन के पार स्थित चांदमारी क्षेत्र में पीड़ित अस्थायी दुकानदार आज भी पुनर्वास की आस में भटक रहे हैं। एक वर्ष पूर्व लोक निर्माण विभाग (पब्लिक हेल्थ टेक्निकल डिपार्टमेंट) द्वारा क्षेत्र में विकास कार्यों के नाम पर 17 अस्थायी दुकानों को तोड़ दिया गया था। उस समय संबंधित अधिकारियों ने यह आश्वासन … Read more

अप्रैल 2024 से अब तक अलार्म चेन खींचने के 2196 मामले दर्ज

IMG 20241006 WA0101

आसनसोल :  पूर्व रेलवे ने एक बार फिर बिना किसी वैध कारण के अलार्म चेन खींचने (एसीपी) की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई है, जो ट्रेनों में देरी और यात्रियों के लिए असुविधा का एक महत्वपूर्ण कारण बना हुआ है। बार-बार जागरूकता अभियान और सख्त निगरानी के बावजूद, इस आपातकालीन तंत्र का दुरुपयोग एक गंभीर … Read more

फुटपाथ पर अतिक्रमण से व्यापार बाधित, फोसबेकी ने जताई चिंता

आसनसोल :  दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन फेडरेशन ऑफ साउथ बंगाल चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फोसबेकी) ने पश्चिम बर्दवान जिले के प्रमुख शहरों – आसनसोल, रानीगंज, कुल्टी, जमुरिया और बराकर – में फुटपाथों पर बढ़ते अवैध अतिक्रमण को लेकर गहरी चिंता जताई है। फोसबेकी के अध्यक्ष सचिन रॉय ने इस विषय में … Read more

अमडीहा चौराहे पर भाजपा-तृणमूल आमने-सामने, जनता परेशान

बाराबनी :  आसनसोल के बाराबनी थाना अंतर्गत अमडीहा चौराहा सोमवार को राजनीतिक टकराव का अखाड़ा बन गया, जब इटापाड़ा कोयला खदान के मजदूरों के वेतन और युवाओं के रोजगार की मांग को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल प्रदर्शन करने पहुंचा। उसी समय तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताकर रास्ता रोक दिया, जिससे गौरांडी रोड पर लंबा जाम … Read more

आदिवासी प्रोफेसर के समर्थन में रानीगंज में उग्र प्रदर्शन

White Blue Modern Your University Logo 2

रानीगंज :  रानीगंज के टीडीबी कॉलेज के प्रोफेसर पार्सल किस्कू के खिलाफ लगाए गए कथित झूठे आरोपों और उनके साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में सोमवार को आदिवासी संगठनों ने शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। दिशम आदिवासी गावता और पश्चिम बंग आदिवासी कल्याण समिति के आह्वान पर आयोजित इस विशाल विरोध रैली में सैकड़ों की … Read more

सामाजिक कार्यों का केंद्र बना महावीर स्थान मंदिर परिसर

आसनसोल :  जीटी रोड के किनारे स्थित ऐतिहासिक महावीर स्थान मंदिर परिसर अब सिर्फ धार्मिक गतिविधियों का केंद्र नहीं रह गया है, बल्कि यह सामाजिक सेवा का एक सशक्त मंच बन चुका है। आसनसोल महावीर स्थान सेवा समिति के सहयोग से बीते कई वर्षों से यहां जरूरतमंदों के लिए विविध सामाजिक कार्य किए जा रहे … Read more

रेलवे क्वार्टर खाली कराने पर गरीबों का फूटा आक्रोश , मेयर से लगाई गुहार

आसनसोल :  रेलवे के खाली पड़े लोको क्वार्टरों में वर्षों से रह रहे गरीब परिवारों के सामने अब बेघर होने का संकट खड़ा हो गया है। आसनसोल नगर निगम के 24 नंबर वार्ड अंतर्गत लोको क्वार्टर में रह रहे कुछ लोगों ने आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात कर अपनी पीड़ा व्यक्त … Read more