वार्ड 44 में रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों लाभान्वित

आसनसोल : वार्ड 44 के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान और नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर ने समाजसेवा की मिसाल पेश की। यह महत्त्वपूर्ण आयोजन आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन और वार्ड 44 के पार्षद अमरनाथ चटर्जी की अगुवाई में सम्पन्न हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया और स्वास्थ्य जांच सेवाओं का लाभ उठाया। … Read more

पंचगछिया में आयोजित होगा मौनी बाबा का दिव्य सत्संग

आसनसोल :  पंचगछिया स्थित आनन्देश्वर महादेव मंदिर (आनन्दम रेसिडेंसी) प्रांगण में 05 जनवरी से 09 जनवरी 2025 तक योगीराज श्री श्री 1008 देवेन्द्र शरण ब्रह्मचारी जी महाराज (मौनी बाबा) की उपस्थिति में भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। इस पावन अवसर पर मौनी बाबा के दर्शन, पूजन, आशीर्वाद, सत्संग एवं यज्ञ का लाभ श्रद्धालुओं … Read more

सीतारामपुर बाईपास लाइन निर्माण के लिए बोका बाबा मंदिर के स्थानांतरण का नोटिस

आसनसोल : शनिवार सुबह रेलवे प्रशासन ने सीतारामपुर के प्रसिद्ध बोका बाबा मंदिर के स्थानांतरण के लिए मुख्य प्रवेश द्वार पर नोटिस चिपकाया। यह कदम सीतारामपुर बाईपास रेलवे लाइन निर्माण के तहत उठाया गया है, जो बोराचक स्टेशन से सीतारामपुर जंक्शन के वेस्ट केबिन तक विस्तार करने की योजना का हिस्सा है। रेलवे प्रशासन के … Read more

लाखों की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश

  जामुड़िया : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय की जामुड़िया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोइन तस्करी के एक अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 100 ग्राम हेरोइन के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान आसनसोल के हॉटन रोड निवासी तौकीर खान (47) और निघा, जामुड़िया निवासी चंदन साव (42) … Read more

सृष्टिनगर प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का शुभारंभ

  आसनसोल :  सृष्टिनगर में बहुप्रतीक्षित सृष्टिनगर प्रीमियर लीग (एसपीएल) के तीसरे सीजन का शुभारंभ शुक्रवार शाम भव्य समारोह के साथ किया गया। उद्घाटन समारोह में बंगाल सृष्टि के ग्रुप संपत्ति प्रबंधन प्रमुख बिनय चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसबी सिंह समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का आरंभ किया। इस … Read more

देवर ने भाभी की निर्मम हत्या, मां बचाने के प्रयास में घायल

दुर्गापुर :  न्यू टाउनशिप थाना क्षेत्र के कालीगंज इलाके में शनिवार सुबह एक हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। देवर विष्णु रुइदास पर अपनी भाभी बिंदु रुइदास (32) की धारदार हथियार से निर्मम हत्या का आरोप है। हत्या की यह घटना सुबह लगभग 6:30 बजे हुई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आरोपी … Read more

कल्पतरु मेले में गैस सिलेंडर विस्फोट से मची अफरातफरी, बड़ा हादसा टला

दुर्गापुर :  कल्पतरु मेले में शुक्रवार रात एक भयावह घटना के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब खाना बनाते समय एक छोटे गैस सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया। यह हादसा कोक ओवन थाना क्षेत्र के मेले के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने स्थित एक दुकान में हुआ। विस्फोट से उठी लपटों ने पूरे … Read more

कन्वेयर बेल्ट में फंसने से श्रमिक की मृत्यु, कोलियरी में बवाल

पांडवेश्वर : ईसीएल के पांडवेश्वर क्षेत्र अंतर्गत खोट्टाडीही कोलियरी की 2 नंबर पिट में शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे कन्वेयर बेल्ट में फंसने से एक श्रमिक की दर्दनाक मृत्यु हो गई। मृतक श्रमिक की पहचान महिमा रंजन रजक (59) के रूप में हुई, जो जमुड़िया के शिवपुर निवासी थे और कोलियरी के आवासीय परिसर … Read more

शील हनन के आरोप में युवक गिरफ्तार

बाराबनी : बाराबनी थाना क्षेत्र के काशीडांगा स्थित नुनिया पाड़ा में एक महिला से शील हनन की कोशिश करने का मामला सामने आया है। यह घटना गुरुवार को घटित हुई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़िता ने स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक राकेश … Read more

120 फुट गहरे परित्यक्त खदान में गिरा युवक, 15 घंटे बाद मृत अवस्था में मिला

पश्चिम : बर्दवान जिले के जामुड़िया थाना अंतर्गत कुनुस्तोरिया क्षेत्र के नॉर्थ शियरसोल खुली खदान के समीप शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे एक युवक 120 फुट गहरे परित्यक्त अवैध कोयला खदान में गिर गया। घटना के पीछे सीआईएसएफ द्वारा पीछा किए जाने का आरोप लगाया गया है। मृतक की पहचान 38 वर्षीय भीष्म राय … Read more