Breaking News

गर्मी के पूर्व जल संकट निवारण हेतु प्रशासनिक बैठक, सुचारु जल आपूर्ति पर बल

आसनसोल : आसन्न ग्रीष्म ऋतु के दौरान जल संकट की संभावना एवं उसके निराकरण हेतु पश्चिम बर्दवान जिला शासक कार्यालय में एक उच्चस्तरीय प्रशासनिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले के विभिन्न भागों में पेयजल आपूर्ति की वर्तमान स्थिति एवं संभावित सुधारात्मक उपायों पर विस्तृत विमर्श हुआ। बैठक की अध्यक्षता पश्चिम बर्दवान … Read more

कोयला तस्करी प्रकरण में सीबीआई न्यायालय में दूसरी दिन की गवाही, प्रमुख आरोपियों पर कसा शिकंजा

आसनसोल :  ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) से जुड़े बहुचर्चित कोयला तस्करी प्रकरण में आसनसोल स्थित विशेष सीबीआई न्यायालय में दूसरी दिन की गवाही संपन्न हुई। इस दौरान ईसीएल के सुरक्षा अधिकारी देवाशीष मुखोपाध्याय के विरुद्ध प्रबल साक्ष्यों की प्रस्तुति की गई। अभियोजन पक्ष के अनुसार, गवाही की यह कार्यवाही लगभग डेढ़ घंटे तक चली, जिसमें … Read more

केंद्र सरकार पर फर्जी दवा कारोबार के गंभीर आरोप, सांसद कीर्ति आज़ाद ने साधा निशाना

दुर्गापुर : बर्दवान-दुर्गापुर लोकसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस सांसद कीर्ति आज़ाद ने केंद्र सरकार पर फर्जी औषधि व्यापार को प्रश्रय देने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देशभर में हजारों लोग नकली दवाओं के कारण असमय मृत्यु को प्राप्त हो रहे हैं, किंतु केंद्र सरकार इस विषय पर निष्क्रिय बनी हुई है। उन्होंने … Read more

महाकुंभ की अव्यवस्थाओं पर गरजे शत्रुघ्न सिन्हा, केंद्र व यूपी सरकार को दी कड़ी चेतावनी

  आसनसोल : फिल्म अभिनेता एवं आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रयागराज महाकुंभ की अव्यवस्थाओं को लेकर केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सरकार सच्चाई छुपाने का प्रयास कर रही है, किंतु जमीनी हकीकत यह है कि महाकुंभ की व्यवस्थाएँ पूरी तरह चरमरा चुकी हैं। … Read more

रेलवे ट्रैक में दरार से टली बड़ी दुर्घटना, सतर्कता से बची सैकड़ों यात्रियों की जान

आसनसोल :  हावड़ा-बर्दवान कॉर्ड सेक्शन के बेलमुरी स्टेशन के समीप रेलवे पटरियों में गंभीर दरार उत्पन्न होने के कारण बेंगलुरु-गुवाहाटी एक्सप्रेस भीषण हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। इस घटना के कारण हावड़ा-बर्दवान रेल मार्ग पर करीब आधे घंटे तक रेल परिचालन बाधित रहा, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। प्राप्त … Read more

अवैध बालू खनन का विरोध करने पहुंचे पूर्व मेयर, उग्र प्रदर्शन का शिकार

रानीगंज :  अजय नदी से अवैज्ञानिक पद्धति द्वारा किए जा रहे बालू खनन की शिकायत मिलने पर क्षेत्रीय निरीक्षण के लिए पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा आसनसोल के पूर्व महापौर एवं पांडवेश्वर के पूर्व विधायक जितेंद्र तिवारी को तीव्र विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। शुक्रवार प्रातः लगभग ग्यारह बजे जैसे ही … Read more

सालानपुर में पशुपालन को बढ़ावा, सरकार ने लाभार्थियों को वितरित किए बछड़े

सालानपुर : पश्चिम बंगाल सरकार के पशु संसाधन विकास विभाग द्वारा शुक्रवार को सालानपुर ब्लॉक में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए छह लाभार्थियों के बीच मुफ्त में बछड़ों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सालानपुर ब्लॉक कार्यालय के सामने किया गया, जिसमें अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर … Read more

निमतल्ला बाजार में भीषण अग्निकांड, आधा दर्जन दुकानें जलकर राख

बर्नपुर :  हीरापुर थाना अंतर्गत बर्नपुर रोड स्थित निमतल्ला बाजार में गुरुवार देर रात भीषण अग्निकांड से भारी अफरा-तफरी मच गई। इस अग्निकांड में एक सैलून, चाय दुकान, होटल, लोहार की दुकान, गैरेज एवं चिकन शॉप सहित आधा दर्जन दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग आग बुझाने … Read more

रनिंग स्टाफ की 36 घंटे की भूख हड़ताल, सुचारू रूप से ट्रेन संचालन जारी

आसनसोल :  17 सूत्री मांगों को लेकर ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के केंद्रीय कार्यसमिति के निर्देश पर 20 फरवरी 2025 से आसनसोल डिवीजन के सभी रनिंग स्टाफ 36 घंटे की भूख हड़ताल पर हैं। हालांकि, इस दौरान ट्रेन संचालन पूरी तरह सुचारू रूप से जारी है। रनिंग स्टाफ भूखे रहकर भी अपनी जिम्मेदारियों … Read more

मलय घटक को असम में बड़ी जिम्मेदारी, तृणमूल कांग्रेस ने बनाया प्रदेश प्रभारी

आसनसोल :  पश्चिम बंगाल सरकार के श्रम एवं कानून मंत्री मलय घटक को तृणमूल कांग्रेस ने फिर से असम प्रदेश इकाई का प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल से इस फैसले की जानकारी दी गई, जिसमें कहा गया कि मुख्यमंत्री और तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी के मार्गदर्शन में मलय घटक को यह … Read more