बांस पुल पर निर्भर हजारों लोग, सरकार कब देगी स्थायी समाधान?

बर्नपुर : दामोदर नदी पर स्थायी पुल निर्माण की वर्षों पुरानी मांग एक बार फिर जोर पकड़ रही है। इसको लेकर आसनसोल दक्षिण की भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने विधानसभा में इस मुद्दे को उठाने के साथ कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की है। इसी क्रम में केंद्रीय बंदरगाह, शिपिंग एवं जलमार्ग … Read more

आसनसोल में साइबर अपराधियों ने 1.03 करोड़ की ठगी की, पुलिस ने छह आरोपियों को दबोचा

आसनसोल : आसनसोल में साइबर अपराधियों ने एक बड़ी ठगी की घटना को अंजाम देते हुए एक व्यक्ति से उसकी जीवन भर की संचित सम्पत्ति लूट ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने बताया कि 10 जनवरी से 16 जनवरी तक उसे निरंतर वीडियो कॉल और ऑडियो कॉल के माध्यम से धोखाधड़ी का शिकार बनाया … Read more

अभिनव शॉ ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में कांस्य पदक जीतकर आसनसोल का नाम रोशन किया

आसनसोल  :  उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में भारतीय शूटिंग टीम के अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता और आसनसोल राइफल क्लब के सदस्य अभिनव शॉ ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टीम को हराकर कांस्य पदक प्राप्त किया। इस प्रतिस्पर्धा में पंजाब टीम ने स्वर्ण पदक … Read more

शिल्पांचल के प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री विश्वजीत घांटी का निधन, शोक की लहर

आसनसोल : शिल्पांचल के विशिष्ट व्यवसायी विश्वजीत घांटी का निधन शनिवार सुबह को हो गया। उनके निधन की खबर से शिल्पांचल में शोक का माहौल है। वह पिछले काफी समय से बीमार थे। आसनसोल के मिड वेस्ट अस्पताल में उनको इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे … Read more

भा.ज.पा. नेता जितेंद्र तिवारी ने महा कुम्भ हादसे में मृतक के परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

आसनसोल : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी ने शनिवार को जामुड़िया के केंडा क्षेत्र का दौरा किया और महा कुम्भ में हुए हादसे में जान गंवाने वाले बिनोद रुइदास के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान तिवारी ने मृतक के परिवार को संबल प्रदान किया और इस असमय दुख … Read more

गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल

आसनसोल : कुलटी थाना क्षेत्र के डिसेरगढ़ में पुलिस ने एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय की खुफिया इकाई और कुलटी थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। शुक्रवार तड़के सुभाष सेतु के निकट दो संदिग्ध वाहनों को रोका गया। जब … Read more

कुंभ मेले में भगदड़, जमुरिया निवासी सहित दो की मृत्यु, एक वृद्धा लापता

आसनसोल : प्रयागराज में जारी पवित्र कुंभ मेले के दौरान भगदड़ में कुचले जाने से पश्चिम बर्दवान के जमुरिया निवासी विनोद रुइदास (42) की दर्दनाक मृत्यु हो गई। वह केंदा बाउरीपाड़ा के निवासी थे और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वहीं, मालदा की वृद्ध महिला अनीता घोष संगम में डुबकी लगाने के दौरान … Read more

फर्जी दस्तावेजों के सहारे भूमि हड़पने का षड्यंत्र बेनकाब, आरोपी गिरफ्तार

अंडाल : पश्चिम बर्दवान जिले के अंडाल अंचल में भूमि माफियाओं का आतंक चरम पर पहुंच चुका है। चाहे वह राज्य सरकार की वेस्टेड भूमि हो या ईसीएल की परिसंपत्ति, भू-माफिया अपने षड्यंत्रकारी गतिविधियों से हर भूखंड पर कब्जा जमाने में सक्रिय हैं। अब हालात इतने भयावह हो चुके हैं कि न केवल जीवित व्यक्तियों … Read more

अवैध पटाखा निर्माण के अड्डे पर पुलिस का छापा, विस्फोटक सामग्री जब्त

पूर्व बर्दवान : जिले के मेमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरीपुर गांव में अवैध पटाखा निर्माण के गोरखधंधे का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि गांव के एक घर में लंबे समय से प्रतिबंधित पटाखों का निर्माण किया जा रहा है। इसी आधार पर गुरुवार को मेमारी थाना पुलिस ने … Read more

ईसीएल के नए कार्मिक निदेशक से विधायक हरेराम सिंह की भेंट, श्रमिक हितों पर हुई चर्चा

आसनसोल :  ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के नव नियुक्त कार्मिक निदेशक गुंजन कुमार सिन्हा से कोयला खदान श्रमिक कांग्रेस (केकेएससी) के महामंत्री एवं जामुड़िया विधायक हरेराम सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधायक ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ दीं। मुलाकात के दौरान विधायक ने ईसीएल के श्रमिकों के हितों से जुड़े लंबित … Read more