पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया

आसनसोल :  मंगलवार को आसनसोल समेत पूरे शिल्पांचल में मकर संक्रांति का पावन पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुण्य स्नान के लिए श्रद्धालुओं का तांता नदियों और घाटों पर लगा रहा। दामोदर नदी के मेजिया घाट सहित अन्य पवित्र स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई … Read more

कोयला एवं बालू ढोने वाले वाहनों के खिलाफ स्थानीय निवासियों का प्रदर्शन

आसनसोल :  कोयला और बालू ढोने वाले भारी वाहनों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका के विरोध में स्थानीय निवासियों ने सड़क अवरोध कर प्रदर्शन किया। यह घटना रानीगंज के 37 नंबर वार्ड स्थित अमृत नगर कोलियरी से पुरनमल होकर बाइपास जाने वाले मार्ग पर हुई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कुछ समय पहले एक बालू … Read more

सरकारी भूमि पर कब्जे को लेकर हिंसक झड़प, पार्षद पर आरोप

कुल्टी :  आसनसोल नगर निगम के 17 नंबर वार्ड के अंतर्गत सरकारी भूमि पर कब्जे को लेकर उपजे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। स्थानीय निवासियों और वार्ड पार्षद ललन मेहरा पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। स्थानीय निवासी बुद्धू यादव ने आरोप लगाया कि नंद किशोर यादव और … Read more

प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी महिला साइबर ठगी की शिकार, पुलिस जांच में जुटी

पांडवेश्वर :  प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर साइबर ठगों ने एक महिला लाभार्थी के बैंक खाते से 14,000 रुपये उड़ा लिए। ठगों ने आवास योजना के सत्यापन का बहाना बनाकर ओटीपी हासिल किया और रकम निकाल ली। इस घटना के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री आवास योजना … Read more

कानून मंत्री मलय घटक ने बंधना पर्व में आदिवासी संस्कृति को दिया सम्मान

आसनसोल : पश्चिम बंगाल के कानून मंत्री मलय घटक ने सांस्कृतिक समरसता और सामाजिक एकता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हुए आसनसोल नगर निगम के 15 नंबर वार्ड स्थित बन साराडीही गांव में आयोजित बंधना पर्व में सहभागिता की। इस अवसर पर मंत्री ने न केवल आदिवासी समाज के पारंपरिक नृत्य में भाग लिया, बल्कि … Read more

बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ और ठेकेदार मजदूर संघ का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

बर्नपुर :  विश्वकर्मा भवन में बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ और बर्नपुर ठेकेदार मजदूर संघ का वार्षिक अधिवेशन भव्य आयोजन के साथ संपन्न हुआ। इस अधिवेशन की अध्यक्षता बीरेंद्र सिंह ने की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आसनसोल जिला संघचालक प्रदीप सिंह, WB-BMS के स्टेट जनरल सेक्रेटरी देवाशीष चटर्जी, स्टील फेडरेशन के रमेश मिश्र, आसनसोल … Read more

भगवान अयप्पन की भव्य पूजा-अर्चना आयोजित

आसनसोल :  एसबी गोराई रोड स्थित गोराई स्मृति भवन में भगवान अयप्पन की पावन पूजा-अर्चना का आयोजन भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पश्चिम बर्दवान जिला शासक एस. पन्नाबलम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही, आसनसोल, दुर्गापुर, चित्तरंजन सहित पूरे क्षेत्र के दक्षिण भारतीय समुदाय के लोग … Read more

रामकृष्ण मिशन में स्वामी विवेकानंद जयंती पर भव्य आयोजन

आसनसोल :  स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती के अवसर पर आसनसोल रामकृष्ण मिशन में गुरुवार को भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई, जिसके बाद एक प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें रामकृष्ण मिशन से जुड़े साधक, शिक्षक, विद्यार्थी और समाज के गणमान्य लोग सम्मिलित … Read more

चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना का दौरा कर वित्त सदस्य ने की कई घोषणाएँ

आसनसोल :  चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना (सीएलडब्ल्यू) का दौरा करते हुए रेल बोर्ड की वित्त सदस्य रूपा श्रीनिवासन ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में उत्पादित 500वें विद्युत रेल इंजन के विधिवत प्रस्थान का शुभारंभ किया। यह दौरा 12 जनवरी को आयोजित हुआ, जिसमें उन्होंने कारखाने के विभिन्न विभागों के साथ देशबंधु लोको पार्क, कस्तूरबा गांधी अस्पताल, … Read more

रेलवे भूमि पर बनी दुकानों को हटाने के प्रयास में आरपीएफ और पुलिस को झेलनी पड़ी असफलता

पुरुलिया : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा डिवीजन में आद्रा रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे भूमि पर अवस्थित दुकानों को हटाने के दौरान भारी विरोध प्रदर्शन के कारण रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राज्य पुलिस को अभियान स्थगित कर वापस लौटना पड़ा। इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय व्यापारी, तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता, और स्थानीय नेताओं ने … Read more