Breaking News

तृणमूल छात्र परिषद का विरोध प्रदर्शन, अमित शाह द्वारा बाबा साहब अंबेडकर पर की गई टिप्पणी की निंदा

आसनसोल : सोमवार को बीबी कॉलेज के समक्ष तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) द्वारा गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि गृहमंत्री ने हाल ही में राज्यसभा में खड़े होकर भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस अवसर … Read more

कुल्टी ब्लॉक कांग्रेस का भूमि माफियाओं के खिलाफ प्रदर्शन

आसनसोल : कुल्टी ब्लॉक कांग्रेस ने आज कुल्टी के बीएलआरओ दफ्तर के समक्ष भूमि माफियाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुकांतो दास ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस क्षेत्र में भू माफियाओं के खिलाफ लगातार आवाज … Read more

चितरंजन रेल इंजन कारखाना को भारतीय रेल की बेस्ट प्रोडक्शन यूनिट शील्ड 2024 प्रदान

आसनसोल :  चितरंजन रेल इंजन कारखाना (चिरेका) को भारतीय रेल द्वारा बेस्ट प्रोडक्शन यूनिट शील्ड 2024 से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें उनके उत्कृष्ट उत्पादन प्रदर्शन के लिए दिया गया। बीते शनिवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 69वें रेलवे सप्ताह केंद्रीय समारोह 2024 के दौरान यह शील्ड प्रदान की गई। इस … Read more

तृणमूल नेता पर गंभीर आरोप, पूर्व एमएमआईसी और कानूनी सलाहकार पर पिटाई का मामला दर्ज

आसनसोल : आसनसोल जिला अस्पताल में इलाजरत मनीष सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि आसनसोल नगर निगम के पूर्व एमएमआईसी, एएमसी के कानूनी सलाहकार और तृणमूल कांग्रेस के नेता रबीउल इस्लाम ने उनके और उनके भाई के साथ बेरहमी से मारपीट की। मनीष ने इस घटना की शिकायत साउथ थाना में दर्ज … Read more

मुख्य सड़कों पर बढ़ता जाम, अतिक्रमण और अव्यवस्थित वाहन परिवहन समस्या का कारण

आसनसोल  :  शहर की प्रमुख सड़कों, हॉटन रोड और एस. बी. गोराई रोड पर यातायात जाम अब एक सामान्य घटना बन चुकी है। प्रतिदिन इन सड़कों पर लोग घंटों ट्रैफिक जाम में फंसे रहते हैं, जिसके कारण उनका समय पर गंतव्य तक पहुंचना लगभग असंभव हो गया है। इन सड़कों पर जाम की सबसे बड़ी … Read more

ड्राइवरों के लिए नेत्र जांच शिविर आयोजित

आसनसोल :  रानीपुर चेकपोस्ट, चौरंगी मोड़ के निकट आज प्रातः 10 बजे ड्राइवरों के लिए नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर लायंस क्लब, आसनसोल के सहयोग से संपन्न हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में वाहन चालकों ने अपनी आंखों की जांच करवाई। शिविर का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों को नेत्र स्वास्थ्य के … Read more

आदिवासी भाषा दिवस के अवसर पर पुलिस द्वारा बच्चों को दी गई सामग्री

आसनसोल  :  आदिवासी भाषा दिवस के अवसर पर रूपनारायणपुर पुलिस फाड़ी के प्रभारी अरुणाभ भट्टाचार्य ने मुचिड़ी ग्राम में आयोजित एक समारोह में भाग लिया और वहां के आदिवासी छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग वितरित किए। इस अवसर पर लगभग 40 छोटे आदिवासी बच्चों को बैग सौंपे गए। अरुणाभ भट्टाचार्य ने कहा कि पुलिस विभाग हमेशा … Read more

जय बालाजी ग्रुप द्वारा आयोजित तीसरी दुर्गापुर-10K मैराथन में उमड़ा उत्साह

दुर्गापुर :  रविवार की सुबह दुर्गापुर में जय बालाजी ग्रुप द्वारा आयोजित तीसरी दुर्गापुर-10K मैराथन प्रतियोगिता ने एक नई ऊर्जा का संचार किया। इस वर्ष प्रतियोगिता में लगभग 3000 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की दौड़ के साथ-साथ महिलाओं के लिए साड़ी रन और बच्चों के लिए किड्स रन भी … Read more

आसनसोल में आयोजित हुआ करियर फेयर, विद्यार्थियों को मिली श्रेष्ठ शिक्षा की जानकारी

आसनसोल :  रविवार को आसनसोल के सृष्टि नगर स्थित ओडीसी क्लब में आसनसोल एआईपी द्वारा “आसनसोल एजुकेशन एक्सपो” नामक करियर फेयर का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पश्चिम बर्धमान जिले सहित आसपास के अन्य जिलों के विद्यार्थियों को देश के प्रमुख एमबीए कॉलेजों के बारे में जानकारी प्रदान करना था। इस करियर … Read more

राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर सड़क दुर्घटना, चार पहिया वाहन पलटा

आसनसोल :  राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के शीतला क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में एक चार पहिया वाहन पलट गया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। हालांकि, इस हादसे में वाहन चालक और यात्री बाल-बाल बच गए। दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई। घटना की सूचना … Read more